enewsmp.com
Home देश-दुनिया पूर्व सीएम के बेटे ने थामा कांग्रेस का दामन....

पूर्व सीएम के बेटे ने थामा कांग्रेस का दामन....

देहरादून(ईन्यूज एमपी)- आखिरकार कयासों पर विराम लगाते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शनिवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की परेड़ ग्राउंड पर हुई चुनावी सभा में मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस का दामन थामा। पिछले कई दिनों से उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

बता दें कि मनीष के पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी पौढ़ी गढ़वाल से भाजपा के सांसद हैं और राज्य के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। खंडूड़ी भाजपा के लिए कितना महत्व रखते हैं इसका अंदाजा इसके लगाया जा सकता है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 'खंडूड़ी हैं जरूरी' का नारा दिया था। उनके नाम पर भाजपा को काफी वोट मिले थे।

उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं और 2014 के चुनाव में भाजपा ने सभी पांच पर जीत दर्ज की थी। माना जा रहा है कि पार्टी में आने के बाद कांग्रेस मनीष को मैदान में उतार कर भाजपा को चुनौती देगी।

हालांकि, मनीष के कांग्रेस में जाने को लेकर उनके पिता और भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा था कि वह भाजपा में थे, हैं और हमेशा रहेंगे। मनीष की उम्र 50 वर्ष है। वहनिर्णय लेनेको स्वतंत्र है, यदि वह कोई निर्णय करता है तो वह उसका अपना निर्णय होगा। खंडूड़ी ने इस तरह की चर्चाओं से इन्कार भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए छह माह पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर चुके हैं।

भाजपा ने पौड़ी लोकसभा सीट को 'ए' प्लस की श्रेणी में रखा है। टिकट की दावेदारी को लेकर ये सीट सबसे हॉट बनी हुई। यदि मनीष कांग्रेस में जाते हैं तो पार्टी उन्हें पौड़ी से टिकट दे सकती है।

Share:

Leave a Comment