enewsmp.com
Home देश-दुनिया कर्मचारियों-पटवारियों को त्योहार से पहले बड़ा तोहफा, भत्ते में 13000 रुपए की वृद्धि,अक्टूबर से खाते में बढ़ेगी राशि......

कर्मचारियों-पटवारियों को त्योहार से पहले बड़ा तोहफा, भत्ते में 13000 रुपए की वृद्धि,अक्टूबर से खाते में बढ़ेगी राशि......

पंजाब (ईन्यूज एमपी)-प्रदेश सरकार द्वारा पटवारियों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। उनके भत्ते में वृद्धि की गई है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ अक्टूबर महीने से उन्हें इसका लाभ मिलने लगेगा। सितंबर की सैलरी के साथ ही उन्हें भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

8 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटवारियों को नियुक्ति पत्र देते समय महत्वपूर्ण घोषणा की थी। जिनमें घोषणा के अनुरूप पटवारियों को मासिक वित्तीय भत्ते 5000 से बढ़कर 18000 रुपए प्रति माह करने का ऐलान किया गया था। पटवारियों के चल रहे आंदोलन को देखते हुए सरकार द्वारा यह फैसला किया गया था।

अब राजस्व और पुनर्वास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऐसे में नव नियुक्त 710 पटवारियों को वित्तीय लाभ 5000 से बढ़कर 18000 रुपए दिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा ट्रेनिंग कर रहे पटवारियों के भत्ते को तीन गुना तक बढ़ाया गया था।

बता दे वर्तमान में एमएससी बीटेक और अन्य डिग्री धारी को 5000 का भत्ता दिया जाता है अब यह भत्ता 18000 रुपए हो गया है। ऐसे में पटवारियों के भत्ते में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी, इसके साथ ही उन्हें₹13000 का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।

इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए कोई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है। हर वर्ग के कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया है। इसके साथ ही कई कर्मचारी के मानदेय में भी बड़ी वृद्धि की गई है।

Share:

Leave a Comment