enewsmp.com
Home सीधी दर्पण आपके आशीर्वाद से सीधी को बनाएंगे आदर्श : शिवराज सिंह

आपके आशीर्वाद से सीधी को बनाएंगे आदर्श : शिवराज सिंह

सीधी ( ईन्यूज एमपी) भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के जन समर्थन हेतु मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान ने सीधी लोकसभा क्षेत्र के धौहनी विधानसभा के महुआगांव में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बैसाखी पर खड़ी है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सोनिया गांधी भाजपा की आंधी देखकर, रण छोड़ चुकी हैं अर्थात स्वयं चुनाव नहीं लड़ रही हैं। कांग्रेस ने भगवान श्री राम को काल्पनिक बताया, भव्य राम मंदिर का विरोध किया और उसके लोकार्पण में नहीं आया। धारा 370 लगाकर देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ किया।
देश का बंटाधार कांग्रेस की सरकारों ने किया ।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि अब कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा हो गई है कि उसे प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। लाडली लक्ष्मी बहनो को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहां की लाडली लक्ष्मी बहने स्व सहायता समूह के माध्यम से लखपति बनेंगी। हर बहन बेटी का स्वाभिमान ऊपर उठेगा।


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर है। पहले पिद्दी पिद्दी से देश हमें आंखें दिखा कर, हमें डराते और धमकाते थे। किंतु आज का भारत, रूस और यूक्रेन का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फोन से तिरंगे कि शान में युद्ध विराम होता है और हमारे बच्चे वहां से सकुशल स्वदेश वापस आते हैं। केवल हमारे देश के ही बच्चे नहीं बल्कि मुस्लिम राष्ट्रों बांग्लादेश और पाकिस्तान के भी बच्चे हाथ में तिरंगा लिए सकुशल स्वदेश वापस लौटते हैं। यह मोदी जी के समर्थ का परिणाम है ।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की परिश्रम की पराकाष्ठा है।


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर राजेश मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है ।डॉ राजेश मिश्रा को रिकॉर्ड मतों से चुनकर सांसद बनाएं। विकास की गारंटी भारतीय जनता पार्टी की सरकार की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन का अभिनंदन करते हुए कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। मैं आपके स्नेह के कारण दिनभर से भूखा ही हूं, क्योंकि कार्यक्रम लेट हो रहा था। तुमने बुलाया और हम चले आए अपने चित्र परचित अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा का व्यक्तित्व समाजसेवी का है। डॉक्टर मिश्रा आपकी सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी लोग मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करें। मैं सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की जनता और विशेष रूप से धौहनी क्षेत्र की जनता जनार्दन शिवराज सिंह से बहुत स्नेहा रखती है ।आपको पाकर हम सभी गौरवान्वित हर्षित और प्रफुल्लित हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक शरदेन्दू तिवारी, विधायक श्रीमती रीति पाठक, विश्वामित्र पाठक, सिंगरौली जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, लोकसभा प्रभारी कमलेश्वर सिंह, लोकसभा संयोजक के के तिवारी गिरीश द्विवेदी, अभ्युदय सिंह, नरेश शाह, अजय पाठक, प्रणव पाठक, रामप्रसाद बैद, डॉक्टर यू के श्रीवास्तव सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने ज्वाइन की भाजपा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आधार सैकड़ा से अधिक जनप्रतिनिधि पंच सरपंच जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Share:

Leave a Comment