enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश दतिया पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, करैरा हुए रवाना

दतिया पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, करैरा हुए रवाना





दतिया(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार दोपहर को दतिया पहुंचे। वे विशेष विमान से दतिया की हवाई पट्टी पर उतरे। उनका स्वागत करने के लिए भाजपा के पूर्व मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा पहुंचे। खासबात यह है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डा. मोहन यादव पहली बार दतिया आए हैं। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से वे करैरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए।सीएम डा. माेहन सिंह यादव दतिया की हवाई पट्टी पर विशेष विमान से उतरे। उनके स्वागत के लिए डा. नरोत्तम मिश्रा व अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। हवाई जहाज से उतरने के बाद डा. मिश्रा व अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने मौजूद सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं से परिचय किया और उनसे बातचीत की। थोड़ी देर बातचीत करने के बाद हेलीकाप्टर से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए करैरा रवाना होकोई भी नेता दतिया आता है तो मां पीतांबरा के दर्शन करने जरूर जाता है। सीएम मोहन यादव पहली बार दतिया आए थे। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों में चर्चा थी कि वे मां पीतांबरा के दर्शन करने जाएंगे। लेकिन सीएम मां पीतांबरा के दर्शन करने के लिए नहीं गए और करैरा रवाना हो गए। ऐसे में लोगों में कई तरह की चर्चााएं भी चल रही थी।

Share:

Leave a Comment