enewsmp.com
Home सियासत भाजपा को तगड़ा झटका वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा.......

भाजपा को तगड़ा झटका वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा.......

महाराष्ट्र (ईन्यूज एमपी)-महाराष्ट्र में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी में छह बार विधायक और देवेंद्र फडणवीस की पिछली सरकार में मंत्री रहे एकनाथ खडसे (Eknath Khadse) ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि वे शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। उनकी बहू रक्षा खडसे भाजपा से सांसद हैं और कहा जा रहा है कि रक्षा भाजपा में बनी रहेंगी। एकनाथ खडसे पिछले कुछ दिनों से पार्टी से खफा चल रहे थे। उन्होंने पार्टी में अपनी आवाज भी उठाई। उनके भाजपा छोड़ने की खबरें पिछले दिनों से आ रही थीं, लेकिन देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आशंकाओं को खारिज कर दिया था। देवेंद्र फणडवीस ने विरोधियों पर तंज कसते हुए यहां तक कहा था कि खडसे के भाजपा छोड़ने का रोज मुहूर्त बनता है।

एकनाथ खडसे थोड़ी देर में अपने इस्तीफे की आधिकारिक सूचना देंगे। हालांकि उन्होंने अपने करीबियों को इस बारे में बता दिया है। पिछले दिनों शरद पवार ने भी खड़से की तारीफ की थी और उन्हें एक सक्षम नेता बताया था। चर्चा है कि एकनाथ खडसे एनसीपी में जाते हैं तो उन्हें उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री पद मिल सकता है। एकनाथ खडसे ने अपने समर्थकों से कहा दिया है कि उनका अब भाजपा में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। बता दें, 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खडसे को टिकट नहीं दिया था। उनके स्थान पर बेटी को चुनाव मैदान में उतारा गया था, लेकिन वो हार गई थीं।

Share:

Leave a Comment