enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कुएं में गिरी बारातियों से भरी बोलेरो, सात लोगों की मौत....

कुएं में गिरी बारातियों से भरी बोलेरो, सात लोगों की मौत....

छिंदवाड़ा (ईन्यूज एमपी)- छिंदवाड़ा में बारातियों से भरी बोलेरो कुएं में गिर गई। हादसे में 7 लोग मारे गए हैं। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। घटना कोडामऊ में बुधवार देर रात की है। गुरुवार सुबह तक सातों शव और बोलेरो कुएं से निकाली गई। हादसा मोहखेड़ थाना इलाके के कोडामऊ के पास हुआ। बारात भाजीपानी गांव गई थी। तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Share:

Leave a Comment