enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 5 की मौत, दर्जनों घायल....

50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 5 की मौत, दर्जनों घायल....

इंदौर (ईन्यूज एमपी)- इंदौर में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसकी पुष्टि सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने की है।


जानकारी के मुताबिक बस भैरव घाट के पास 50 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई। बस पूरी तरह उलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंदौर से 4 एंबुलेंस भी घटनास्थल भेजी गई हैं। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि बस में 50 से 60 लोग मौजूद थे।

कलेक्टर मनीष सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसा खंडवा रोड पर सिमरोल के आगे घाट सेक्शन में हुआ है। बस काफी ऊंचाई से गिरी है।

Share:

Leave a Comment