enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सजधज कर आया दूल्हा, अर्धनग्न अवस्था में बस में बांध लें गए वापस....

सजधज कर आया दूल्हा, अर्धनग्न अवस्था में बस में बांध लें गए वापस....

दमोह (ईन्यूज एमपी)-दमोह में 7 फेरों के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को मानसिक बीमार बताते हुए लड़की को विदा करने से इनकार कर दिया। इसे लेकर गुस्साए दूल्हे ने मंडप में ही कपड़े उतार दिए और जमकर हंगामा किया। मामला महिला थाना पहुंच गया। दूल्हे को किसी तरह काबू कर उसके परिजन बस की सीट से बांधकर अपने साथ ले गए। वह लगातार गालियां दे रहा था। इसका वीडियो भी सामने आया है।


दरअसल, बुधवार रात नरसिंहपुर जिले से बारात दमोह पहुंची थी। शहर के कचोरा बाजार स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन में शादी की रस्में निभाई गईं। शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा अजीब व्यवहार कर रहा था। दुल्हन और उसके परिजन यह सब देखते रहे। पहले तो उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन सुबह भी उसका व्यवहार वैसा ही रहा। गुरुवार सुबह उन्होंने लड़की को विदा करने से इनकार कर दिया।


महिला थाना प्रभारी सुशीला श्रीवास्तव ने बताया कि शादी होने के बाद गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन वधू पक्ष ने विदाई करने से मना कर दिया है। इनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ है इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। आवेदनों के आधार पर दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Share:

Leave a Comment