enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश छत पर बोरे में मिला दिन भर से लापता बालिका का शव, जांच में जुटी पुलिस....

छत पर बोरे में मिला दिन भर से लापता बालिका का शव, जांच में जुटी पुलिस....

उज्जैन (ईन्यूज एमपी)- गांव खेड़ावदा में शनिवार सुबह से लापता 13 वर्षीय बालिका का शव शाम को घर की दूसरी मंजिल पर बोरे में मिला। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने आशंका जाहिर है कि लड़की के साथ पहले दुष्कर्म हुआ, फिर उसकी हत्या की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़की के गले में निशान मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर खोजबीन शुरू कर दी। स्वजन भी अपने स्तर पर खोजते रहे। इस बीच घर में ही दूसरी मंजिल पर अनाज के बोरे में लड़की का शव दिखा।

पुलिस ने रात में ही शव बरामद कर जांच शुरू कर दी। इसी कमरे में अनाज के बोरों का भंडारण किया जाता है। गले में निशान भी मिले तथा वह अर्द्धनग्न अवस्था में मिली। पुलिस को संदेह है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी हत्या की गई। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस के अनुसार यह कार्य किसी परिचित का लग रहा है।

Share:

Leave a Comment