enewsmp.com
Home बिज़नेस पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर,आज नहीं हुआ बदलाव, देखिए कितने राज्यो में 100 से पार.....

पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर,आज नहीं हुआ बदलाव, देखिए कितने राज्यो में 100 से पार.....

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)-पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज स्थिरता बनी रही कही कोई बदलाव नहीं हुआ है। करीब 10 महीनों से दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए, जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 84.43 डॉलर प्रति बैरल पर है।


आखिरी बार मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे। जुलाई 2022 में, महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।

देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए पर पहुंचा गया है। वहीं डीजल की बात करें तो ये ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से भी ऊपर निकल गया है।

Share:

Leave a Comment