enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश गबन के मामले में जनजातीय कार्य विभाग का चपरासी गिरफ्तार.....

गबन के मामले में जनजातीय कार्य विभाग का चपरासी गिरफ्तार.....

बुरहानपुर (ईन्यूज एमपी)- जनजातीय कार्य विभाग में करीब तीन करोड़ रुपसे से ज्यादा के सरकारी धन के गबन मामले में रविवार को लालबाग पुलिस ने कार्यालय के चपरासी मनोज पाटिल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का आरोप है कि मनोज ने विभाग के लेखा शाखा प्रभारी नारायण पाटिल के साथ मिल कर वर्ष 2010 से 2017 के बीच सरकारी राशि का गबन किया था।

नारायण द्वारा मनोज के नाम चेक से राशि जारी की जाती थी। जिसे आहरित करा दोनों आपस में बांट लेते थे। पुलिस नारायण पाटिल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा के मुताबिक गबन की राशि बढ़ सकती है। इस मामले में पुलिस ने पंद्रह संदिग्धों की सूची तैयार की है। बताया गया है कि मनोज दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में विभाग में सेवाएं दे रहा था। वह शाहपुर थाना क्षेत्र के बड़झिरी गांव का रहने वाला है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिला अस्पताल में करीब अठारह करोड़ से ज्यादा के सरकारी धन के गबन का मामला उजागर हो चुका है।
यहां भी तत्कालीन आरएमओ प्रतीक नवलखे द्वारा विभिन्न कर्मचारियों व फर्जी फर्मों के नाम पर राशि आहरित की गई थी। अब जनजातीय कार्य विभाग में हुए गबन और घोटाले के मामले में एक-एक कर आरोपित सामने आ रहे हैं।

Share:

Leave a Comment