enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश खेल अलंकरण समारोह आज,42 उत्कृष्‍ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान.....

खेल अलंकरण समारोह आज,42 उत्कृष्‍ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान.....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2021-22 के उत्कृष्‍ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौजूद रहेंगी। टीटी नगर स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही समारोह में खेलो एमपी यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह व शुभंकर का अनावरण करेंगे। साथ ही 49 खेलो इंडिया सेंटर्स का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे। बता दें कि इस दौरान कुल 42 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।


वर्ष 2021 के लिए इनको दिए जाएंगे पुरस्कार
एकलव्य पुरस्कार- अंशिका कनौजिया साफ्टेनिस भोपाल, शिखा चौहान क्याकिंग-कैनोइंग इंदौर, पूजा कुश्ती देवास, श्रुति सरवैया वूशु अशोकनगर, अर्जुन ठाकुर शूटिंग होशंगाबाद, कन्या नैय्यर तैराकी इंदौर, इकराम अली खान एथलेटिक्स विदिशा, गोपाल ठाकुर रोइंग देवास और सिद्धी छतवानी शूटिंगबॉल भोपाल।

विक्रम पुरस्कार - आध्या तिवारी सॉफ्टटेनिस नर्मदापुरम, एनी जैन तैराकी इंदौर, आरती नाथ क्याकिंग-केनोइंग धार, मनीषा कीर शूटिंग भोपाल, सुदिप्ती हजेला घुड़सवारी इंदौर, श्रेयांशी परदेशी बैडमिंटन इंदौर, नैन्सी जैन खो-खो जबलपुर, कंचन ज्योति दीक्षित कबड्डी इंदौर, राबिनी चौहान सॉफ्टबाल देवास, पूनम शर्मा जूडो भोपाल, रोहित बाजपेयी योगा इंदौर, भगवान सिंह कुशवाह साहसिक खेल भोपाल, रत्नेश पाण्डे साहसिक खेल सतना।
विश्वामित्र पुरस्कार - श्री पारितोष शर्मा कराते ग्वालियर, श्री विनय प्रजापति कुश्ती भोपाल, मोहन लाल बम्बोरिया मल्लखम्ब उज्जैन।

स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार : मुजाहिद बैग मल्लखम्ब उज्जैन।
लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार: बलबीर सिंह कुशवाह टेबल-टेनिस, क्याकिंग-केनोइंग, कैनो-स्लालम एवं ड्रेगनबोट।

वर्ष 2022 के लिए इनको दिए जाएंगे पुरस्कार
एकलव्य पुरस्कार- आस्था दांगी क्याकिंग-केनोइंग भोपाल, अमन सिंह बिष्ट बॉक्सिंग भोपाल, प्रज्ञा सिंह फेंसिंग भोपाल, रितिका दांगी सेलिंग राजगढ़, अभिषेक परिहार सॉफ्ट टेनिस देवास, दीपेश लश्करी जिम्नास्टिक उज्जैन, पलक शर्मा तैराकी इंदौर, आशी चौकसे शूटिंग भोपाल, खुशबू हॉकी ग्वालियर, सौम्या तिवारी क्रिकेट भोपाल, इन्द्रजीत नागर मल्लखम्ब उज्जैन।

विक्रम पुरस्कार - आदित्य दुबे सॉफ्ट टेनिस देवास, नीतू वर्मा क्याकिंग-केनोइंग सीहोर, भूरक्षा दुबे वूशु अशोकनगर, प्रगति दुबे शूटिंग रायसेन, राजू सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुबोध चौरसिया सॉफ्टबाल इंदौर, आवेश खान क्रिकेट इंदौर, नीरज राणा हॉकी ग्वालियर, धनंजय दुबे टेनिस दिव्यांग ग्वालियर, राजवीर सिंह पंवार मल्लखम्ब उज्जैन।

विश्वामित्र पुरस्कार: रश्मि मालवीय बैडमिंटन भोपाल।
लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार: अनिल धूपर टेनिस इंदौर।

Share:

Leave a Comment