enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश उज्जैन व्यापार मेले में वाहनों पर मिलेगी 50% टैक्स की छूट, गोशालाओं की राशि और मानदेय में होगी वृद्धि.

उज्जैन व्यापार मेले में वाहनों पर मिलेगी 50% टैक्स की छूट, गोशालाओं की राशि और मानदेय में होगी वृद्धि.


उज्जैन(ईन्यूज़ एमपी) मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में उज्जैन व्यापार मेले में वाहनों की खरीद पर टैक्स में 50% रियायत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मोटरयान कर में छूट देने का कैबिनेट ने लिया निर्णय। इसके साथ-साथ इंदौर-उज्जैन मार्ग को सिक्स लेन बनाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई। इस प्रोजेक्ट में 1700 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सिंहस्थ-2028 को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षाकाल में प्रमुख सड़कों और राजमार्गो पर गोमाता के बैठे रहने की घटनाएं सामने आती हैं। गोमाता दुर्घटनाओं का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसी व्यवस्था आवश्यक है कि गोमाता सड़कों पर न दिखे , इसके लिए गौशालाओं के लिए राशि और मानदेय वृद्धि का निर्णय लिया जाएगा। श्रेष्ठ प्रबंधन से गोमाता के सम्मान में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। यदि गोमाता मृत्यु का शिकार होती है तो उनके सम्मानजनक दाह संस्कार की व्यवस्था की जाए। साथ

Share:

Leave a Comment