enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश चार दिन बाद MP में आएगा विक्षोभ, कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी...

चार दिन बाद MP में आएगा विक्षोभ, कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी...

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में शुक्रवार को अचानक से मौसम बदल गया। प्रदेश के कई जिलों में दोपहर में तेज धूप थी और शाम होते होते बारिश होने लगी। इंदौर, उज्जैन संभाग में तो तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पांच मार्च से प्रदेश में नया विक्षोभ सक्रिय होगा जिसकी वजह से फिर से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों के जिलों में वर्षा दर्ज की गई। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमान भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान काफी अधिक रहा एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल और ग्वालियर संभागों के जिलों में काफी बढ़ा एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.9°C तालुन (बड़वानी) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2 °C बिजावर (छतरपुर) में दर्ज किया गया

वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में)
भैंसदेही: 15.0, बिछुआ: 2.0, पांडूर्ना: 0.6, मोहखेड़: 0.3।

पांच मार्च से नया विक्षोभ आएगा
वर्तमान में अफगानिस्तान और उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिमोत्तर अरब सागर तक मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ लाइन बन रही है। इनके प्रभाव में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। 5 मार्च 2024 से अगले पश्चिमी विश्व के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।

चेतावनी- बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
नर्मदापुरम, इंदौर, सागर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, देवास, अगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, चंबल संभाग के जिलों में, सीहोर, शाजापुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया जिलों में, हरदा, रतलाम, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में, बैतूल, शाजापुर, दमोह और सागर जिलों में।

Share:

Leave a Comment