enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, राहुल पर भी साधा निशाना,कहा- लोगों को उनकी यात्रा कि जानकारी तक नहीं है।

डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, राहुल पर भी साधा निशाना,कहा- लोगों को उनकी यात्रा कि जानकारी तक नहीं है।

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रविवार को इंदौर पहुंचे। लोकसभा चुनाव के लिए हाई प्रोफाइल सीटों के होल्ड पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो सीटें होल्ड हुई हैं उन पर जल्द पार्टी नामों का ऐलान करेगी। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसा है। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कई नेता बयानों में कह चुके हैं कि कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की बात को उनकी ही पार्टी गंभीरता से नहीं लेती है।

दिग्विजय सिंह के बैलेट पेपर से चुनाव जीतने की चुनौती पर डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि दिग्विजय सिंह को कोई अब गंभीरता से नहीं लेता। इसलिए उन पर जवाब देने कि जरूरत नहीं है। राहुल गांधी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्यप्रदेश में प्रभाव पर राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी का कोई असर प्रदेश में नहीं है। लोगों को उनकी यात्रा कि जानकारी तक नहीं है।

कुछ दिन पहले पन्ना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को देश का जयचंद करार दिया था। उन्होंने कहा था, वे सोनिया गांधी के करीबी बनने की कोशिश में भारत की संस्कृति पर हमला करने के साथ देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हो रहे हैं।

Share:

Leave a Comment