enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश अब हेलीकॉप्टर से नहीं सड़क मार्ग से शिवपुरी पहुंचेंगे राहुल गांधी,

अब हेलीकॉप्टर से नहीं सड़क मार्ग से शिवपुरी पहुंचेंगे राहुल गांधी,



शिवपुरी(ईन्यूज एमपी). भारत जोड़ो न्याय यात्रा को शिवपुरी से आज राहुल गांधी के आने बाद शुरू होनी है। हालांकि पहले राहुल गांधी को हेलीकाप्टर से शिवपुरी पहुंचना था और उन्हें करीब साढ़े आठ बजे आना था। लेकिन राहुल गांधी के आने के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। अब राहुल गांधी हेलीकाप्टर से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से आएंगे। अब राहुल गांधी सुबह 10 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और इसके बाद शिवपुरी में रोड शो करेंगे और संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ जाएगी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा 3 मार्च को शिवपुरी आने वाली थी, लेकिन पटना में रैली के कारण यात्रा को एक दिन का विश्राम दे दिया गया। अब राहुल गांधी आज सोमवार को शिवपुरी आएंगे। वे सुबह 8.30 बजे हेलीकाप्टर से शिवपुरी पहुंचेंगे और सुबह नौ बजे से बाबू क्वाटर से उनका रोड शो शुरू होगा जो झांसी तिराहा तक।राहुल गांधी का रोड शो करीब 40 मिनट का होगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से कोई भी उन्हें फूल माला नहीं पहनाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी को सूत की माला देने को कहा है।

Share:

Leave a Comment