enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 65 साल के हुए पूर्व सीएम शिवराज, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं..

65 साल के हुए पूर्व सीएम शिवराज, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं..



भोपाल(ई न्यूज़ एमपी) , प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा शिवराज सिंह चौहान आज 65 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के इस मौके पर देश-प्रदेश के अनेक नेता व अन्य लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने इंटरनेट मीडिया पर भी पूर्व सीएम को बधाई दी और भगवान महाकाल से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। . मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आदरणीय भाई साहब, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने भी शिवराज को जन्मदिवस की बधाई दी। बता दें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1959 को हुआ था

Share:

Leave a Comment