enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ दायर 10 करोड़ के मानहानि का केस निरस्त

कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ दायर 10 करोड़ के मानहानि का केस निरस्त


भोपाल(ई न्यूज़ एमपी) , जिला न्यायाधीश .धर्मेंद्र टाडा की अदालत ने कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल द्वारा दायर मानहानि का मुकदमा प्रमाणित न पाकर निरस्त कर दिया। इस मुकदमे के जरिये भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, नंद कुमार सिंह चौहान (दिवंगत), कुंवर सिंह व शरदेंदु तिवारी पर 10 करोड़ का दावा किया था। जिस समय यह मुकदमा दायर किया गया था, आवेदक मप्र के चुरहट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक के अलावा नेता प्रतिपक्ष थे।जबकि प्रभात झा राज्यसभा सदस्य व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष थे। अजय सिंह का आरोप था कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष झा सहित अन्य ने 17 फरवरी, 2012 को समाचार प्रकाशित कराया था। जिसमें ग्राम चुरहट में कोल आदिवासियों की भूमि पर कब्जा करने की अनुचित बात शामिल थी।पहाड़ी पर 100 एकड़ भूमि है, जिस पर महुए के पेड़ लगे हैं, वन उपज का आधा हिस्सा सिंह परिवार लेता है। परिवार के एक करीबी मित्र भोपाल में रहते हैं, उनके नाम से चुरहट में जमीन है, जो कि बेनामी संपत्ति है। इसी तरह आदिवासियों को महज सौ-सौ वर्गफीट के प्लाट देकर भूमि से विस्थापित करने आदि के आरोप लगाए गए थ।

Share:

Leave a Comment