enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश महाशिवरात्रि पर भक्तों को लगातार 44 घंटे होंगे भगवान महाकाल के दर्शन..

महाशिवरात्रि पर भक्तों को लगातार 44 घंटे होंगे भगवान महाकाल के दर्शन..

उज्जैन(ईन्यूज एमपी)ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि मनेगी। देशभर से भक्त महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगे। बोल बम के जयकारों से धर्मधानी गुंजायमान रहेगी। गुरुवार रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद लगातार 44 घंटे भक्तों को भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। इस दौरान गर्भगृह में भगवान महाकाल के अभिषेक पूजन का दौर चलता रहेगा। शुक्रवार रात 11 बजे से महानिशाकाल में महाकाल की महापूजा होगी।
शनिवार तड़के 4 बजे भगवान के शीश सवा मन फल व फूलों से बना पुष्प मुकुट सजाया जाएगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे तक पुष्प मुकुट के दर्शन होंगे। शनिवार दोपहर 12 बजे साल में एक बार दिन में होने वाली भस्म आरती होगी। बता दें देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में महाकालेश्वर एक मात्र ज्योतिर्लिंग है, जहां शिवनवरात्र उत्सव मनाया जाता है। शिवनवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को भगवान महाकाल का शिवतांडव रूप में शृंगार किया गया।

Share:

Leave a Comment