enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पूर्व मंत्री व विधायक अजय विश्नोई का बड़ा बयान- भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना मजबूरी है...

पूर्व मंत्री व विधायक अजय विश्नोई का बड़ा बयान- भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना मजबूरी है...

जबलपुर (ईन्यूज एमपी)- कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के पार्टी बदलने की दो दिन से चल रही अटकलों पर गुरुवार को नीलेश अवस्थी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के साथ विराम लग गया, लेकिन अवस्थी के स्वागत में पाटन से भाजपा विधायक अजय विश्नोई का इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कथित एक संदेश चर्चा में आ गया। इंटरनेट मीडिया पर विधायक विश्नोई ने लिखा कि पाटन के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी का भाजपा में स्वागत हैं। भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना हमारी मजबूरी है।

विश्नोई ने एक आडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया गया है। इसमें अवस्थी की समर्थकों के साथ बातचीत है। इसमें आपत्तिनजक टिप्पणियों की राजनीति के गलियारों में जमकर चर्चा है। इस घटनाक्रम से विश्नोई और अवस्थी की रार भी खुलकर सामने आ गई है। उल्लेखनीय है कि दोनों नेता पाटन विधानसभा सीट में आमने-सामने रह चुके है। अवस्थी एक बार विश्नोई को विधानसभा चुनाव में पटखनी भी चुके है।

विधायक विश्नाेई ने दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया में एक संदेश प्रसारित किया कि पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी बहुत जल्दी भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार आशीष दुबे की मदद करने के लिए बीजेपी में शामिल होने जा रहे है। उन्हें विश्वास है कि बीजेपी पाटन से आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें चुनाव लड़ाएगी। तब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अवस्थी ने कहा था कि मैं जहां हूं, अच्छा हूं और वहीं रहूंगा। मेरी किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं है।

अब संदेश के साथ आडियो आया
भाजपा विधायक विश्नोई ने गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर एक आडियो प्रसारित किया। कथित रुप से यह आडियो नीलेश अवस्थी का बताया जा रहा है। आडियो को प्रसारित करते हुए विश्नोई ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि आप सबका यह जानना भी जरूरी हैं कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए भाई नीलेश अवस्थी के कांग्रेस और भाजपा के बारे क्या विचार हैं। छह मिनिट के इस आडियो में अवस्थी कांग्रेस नेता कमलनाथ के संबंध में कुछ कह रहे है। एक पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक का नाम भी आडियो में है। इस दौरान अवस्थी बता रहे है कि वे कांग्रेस क्यों छोड़ रहे है। उनके भाजपा में आने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता किसके...साथ लग जायेंगे, यह भी कहते हुए सुना जा रहा है।

Share:

Leave a Comment