enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जबलपुर के पश्चिम विधानसभा के 250 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा मेंहुए शामिल।

जबलपुर के पश्चिम विधानसभा के 250 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा मेंहुए शामिल।

जबलपुर(ईन्यूज एमपी)_. पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे भी मौजूद रहे। महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू की अगुवाई में 250 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुएए जिनमें से नरसिंह वार्ड के 55 कार्यकर्ता शामिल हैं।महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने और अयोध्या में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया था। तीव्र गति से जबलपुर का विकास हो इस वजह से मैंने कांग्रेस को छोड़ा था और उसी समय मेरे साथी कार्यकर्त्ताओं ने भी भाजपा में आने का मन बनाया था और आज सभी ने पश्चिम क्षेत्र के विधायक और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है
पश्चिम विधानसभा के राजेंद्र कुमार रजक ( महामंत्री, जवाहरलाल नेहरू ब्लाक, रघु तिवारी (प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस), दिनेश नेचलानी (कालू), शेखर सिंह ठाकुर, मीना रजक ( सेक्टर अध्यक्ष,नरसिंह मंडलम), सुमित्रा गोटिया( अध्यक्ष,आदिवासी प्रकोष्ठ कांग्रेस पार्टी), राजवर्धन पटेल (पप्पू ), अमित मिश्रा( सेक्टर अध्यक्ष, नरसिंह मंडलम), रीता चौरसिया (महामंत्री सेक्टर, नरसिंह मंडलम), पूजा समद (ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस), किरीट राठौर (पूर्व महामंत्री, नगर कांग्रेस कमेटी), प्रदीप पटेरिया, संदीप ठाकुर,राकेश पटेल (बूथ अध्यक्ष, नरसिंह वार्ड) आदि के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Share:

Leave a Comment