enewsmp.com
Home देश-दुनिया पीएम मोदी आज लाल क़िले पर फहरायेंगे तिरंगा....जानिये वजह

पीएम मोदी आज लाल क़िले पर फहरायेंगे तिरंगा....जानिये वजह

दिल्ली(ईन्यूज़ एमपी)- आजाद हिंद सरकार की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर इसका स्मरणोत्सव आज लाल किले में मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला में इससे संबंधित शिलापट लगाएंगे, साथ ही लाल किले पर झंडा फहराएंगे।
इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक समारोह में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा, नेताजी सुभाष चंद्र के भतीजे चंद्र कुमार बोस, आईएनए (इंडियन नेशनल आर्मी) के वयोवृद्ध ब्रिगेडियर लल्ती राम आदि शामिल होंगे।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में प्रांतीय आजाद हिंद सरकार की स्थापना की थी। उस समय 11 देशों की सरकारों ने आजाद हिंद सरकार को मान्यता दी थी। उस सरकार ने कई देशों में अपने दूतावास भी खोले थे।इसके अलावा आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पर अंग्रेजों के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़ी थी। केंद्र की भाजपा सरकार नेताजी द्वारा स्थापित आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ मना रही है। इसी उपलक्ष्य में लाल किले में रविवार को होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं।

Share:

Leave a Comment