enewsmp.com
Home देश-दुनिया देश के 7 राज्यों में शीतलहर...।

देश के 7 राज्यों में शीतलहर...।

दिल्ली(ईन्यूज एमपी)- हिमालयीन राज्यों में भारी बर्फबारी के बाद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में शीत लहर चल रही है। दिल्ली में सर्दी ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहां पारा 4.7 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार दिन तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं है। उधर, पहाड़ों की सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

कश्मीर में चिल्ले कलां (भीषण सर्दी का मौसम) का आगमन हो गया है। चिल्ले कलां 40 दिनों तक 31 जनवरी तक चलेगा। उसके बाद 20 दिन का चिल्ले खुर्द और फिर 10 दिन का चिल्ले बच्चा का नंबर आएगा। अभी तक चिल्ले कलां के दौरान 1986 में कश्मीर में तापमान शून्य से 9 डिग्री नीचे गया था, जब प्रसिद्ध डल झील दूसरी बार जम गई थी। शुक्रवार को श्रीनगर में पारा माइनस 4.9 डिग्री रहा। ये एक दिन पहले माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस था।



करगिल में पारा माइनस 15.1 डिग्री
जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा लद्दाख का लेह क्षेत्र रहा। वहां पारा मानइस 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा करगिल में पारा माइनस 15.1 डिग्री रहा। कुपवाड़ा में पारा माइनस 5.8 डिग्री, पहलगाम में माइनस 7.5 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है।



दिल्ली समेत 5 राज्यों में घना कोहरा
शीत लहर के साथ दिल्ली में घना कोहरा शुरू हो गया है। इससे दृश्यता कम रही। खराब हालात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट दो दिन और बढ़ा दिया गया है। अब राष्ट्रीय राजधानी में 22 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में भी अलर्ट रहेगा। कोहरे का असर चंडीगढ़, बिहार, सिक्किम और मप्र में भी रहने के आसार हैं।



दक्षिण में बारिश

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान के असर से दक्षिण राज्यों खासकर अंाध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में कई जगह शुक्रवार को बारिश हुई। कई जगह बिजली भी गिरी।

Share:

Leave a Comment