enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश साध्वी प्रज्ञा सिंह ने भरा पर्चा, 11 पंडितों ने किया स्वस्तिवाचन....

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने भरा पर्चा, 11 पंडितों ने किया स्वस्तिवाचन....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुभ मुहूर्त में आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। गुफा मंदिर से आए पंडितों द्वारा स्वस्तिवाचन मंत्रोच्चार के साथ साध्वी प्रज्ञा ने नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद साध्वी कलेक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन के लिए दो सेट फॉर्म जमा किए। इस दौरान उमाशंकर गुप्ता, भोपाल के मौजूदा सांसद आलोक संजर उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि तबीयत खराब होने की वजह से साध्वी प्रज्ञा को ऊपर चढ़ने में परेशानी हुई। इसलिए उन्होंने कलेक्टर से नामांकन भरने की व्यवस्था नीचे करने की मांग की है। साध्वी प्रज्ञा मंगलवार को बाकी दो सेट भरेंगी। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। वो रोड शो के जरिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी और अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ठाकुर के अलावा भाजपा के कई आला नेता शामिल हो सकते हैं।

Share:

Leave a Comment