enewsmp.com
Home देश-दुनिया महिलाओं से भरी ट्रैक्टर ट्रोली पलटी, 18 घायल, 1 की मौके पर मौत....

महिलाओं से भरी ट्रैक्टर ट्रोली पलटी, 18 घायल, 1 की मौके पर मौत....

अलवर (ईन्यूज एमपी)-जिले के किशनगढ़बास से मजदूरी करने जा रही करीब 2 दर्जन महिलाएं ट्रैक्टर ट्रॉली में गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं एक महिला मनीषा की मौके पर ही मौत हो कई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों की भी अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

जानकारी अनुसार, सभी महिलाएं किशनगढ़ बास के बंबोरा से बाजरे की फसल की कटाई करने के लिए मोटूका जा रहीं थी। इस दौरान बंबोरा घाटी के पास ट्रैक्टर ट्रोली पलट गई। जिसके कारण करीब 18 महिलाएं घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घायलों को किशनगढ़ बास सीएससी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिनमें से 4 गंभीर घायल महिला मजदूरों को अलवर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों व घटना जानकारी ले रही है।

घटना की सूचना पर अस्पताल में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं तहसीलदार हेमेंद्र गोयल व बंबोरा सरपंच फूल सिंह चौधरी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटनाक्रम की जानकारी ली।

Share:

Leave a Comment