enewsmp.com
Home सीधी दर्पण भाजपा के धरना प्रदर्शन से किसानों ने बनाई दूरी कार्यक्रम में नहीं दिखे स्थानीय किसान .....

भाजपा के धरना प्रदर्शन से किसानों ने बनाई दूरी कार्यक्रम में नहीं दिखे स्थानीय किसान .....

मझौली(ईन्यूज एमपी)-- खंड मुख्यालय मझौली के सामने भाजपा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन को लेकर जहाँ स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिक्रिया दी जा रही कि सत्ता में रहते हुए किसानों पर गोलियां चलाने वाली तत्कालीन भाजपा सरकार सत्ता से बाहर होते ही इनके नेताओं व विधायकों को किसानों की समस्याएं दिखने लगी है।किसानों के नाम पर आज 30 सितंबर को तहसील मुख्यालय मझौली के सामने भारतीय जनता पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित कर ज्ञापन सौंपा गया।
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र धौहनी के विधायक कुँवर सिंह टेकाम के नेतृत्व में किसानों के नाम पर एवं स्थानीय समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए खंड मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन व सभा कर उपखंड अधिकारी को राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

धरने में नहीं सम्मिलित हुए किसान :-- जिन किसानों के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा धरना- प्रदर्शन का आयोजित किया गया था। लेकिन स्थानीय किसान धरना- प्रदर्शन में सम्मिलित नहीं हुए।जिससे यह आयोजन महज पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों तक सीमित रहा।

उपेक्षित नजर आए वरिष्ठ पदाधिकारी :--आयोजित धरना प्रदर्शन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के मड़वास मंडल के अध्यक्ष कमलेश्वर तिवारी, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष द्वय रामनिवास गुप्ता, यूके श्रीवास्तव, मझौली मंडल के उपाध्यक्ष राममिलन बर्मा जैसे कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस अवसर पर मंच में बोलने का मौका नहीं दिया गया।इस कारण ऐसे पदाधिकारी स्वयं को उपेक्षित महसूस करते नजर आए। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस बात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया करते देखा गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कुँवर सिंह टेकाम ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जहाँ पूर्ववर्ती सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजना बंद कर दिया गया है।वहीं कर्ज माफी के मामले में सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।इसी के साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को मनमानी तौर पर भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं।वहीं अघोषित कटौती पूरे क्षेत्र में किसान और छात्रों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खाद्यान्न पर्ची न जारी करने,आवास योजना की किस्त पर अवरोध पैदा करना एवं मजदूरी भुगतान लंबित,स्वीकृत कार्यों के लिए बजट न दिए जाने जैसे कार्य प्रदेश सरकार की विफलता को साबित कर रहे हैं। वहीं बेरोजगारों को रोजगार देने, भरपूर बिजली बिजली देने जैसे वादाखिलाफी के लिए प्रदेश सरकार को स्मरण दिलाने के लिए यह धरना प्रदर्शन आयोजित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ तक जनता की आवाज पहुंचाने के लिए किया गया है।

सबसे मजेदार पहलू तो यह रहा है कि इस अवसर पर ऐसे कई वक्ताओं द्वारा भी मंच पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबा चौड़ा भाषण दिया गया। जो पत्नी के नाम पर खुद सरपंची चला रहे हैं। और उनके ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार चरम पर है।जो चर्चा का विषय बना रहा।
इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में शामिल प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं में संतोष उरमलिया अध्यक्ष भाजपा मंडल मझौली,अखिलेश जायसवाल उपाध्यक्ष मण्डल मझौली,राजेश सिंह "रज्जे"मार्तंड चतुर्वेदी, गंगा प्रसाद गुप्ता,रामसखा सर्मा, अशोक द्विवेदी, श्रीराम सोनी,अजय सिंह"छोटू"अखिलेश पांडेय,शिवार्चन उर्मलिया, आदि।

प्रदेश स्तर की एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ तक आम जनता की आवाज पहुंचाने के लिए यह आयोजन किया गया है।अगर निर्धारित समय में निराकरण नहीं किया जाएगा तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कुँवर सिंह टेकाम
विधायक
ज्ञापन पत्र मिला है जो राज्यपाल के नाम से है।उसको अग्रेषित किया जाएगा।और जो हमारे स्तर की समस्याएं होंगी उनका निराकरण किया जाएगा।
एके सिंह
उपखंड अधिकारी मझौली

Share:

Leave a Comment