बीजेपी के दर्जन भर मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी , सेमरिया , मझौली सोनवर्षा मण्डलों में विवाद .... (Tue, Nov 19th 2019 / 21:07:44)
सीधी (ईन्यूज एमपी)- भाजपा ने चारों विधानसभा के सभी मंण्डलो में अध्यक्षो कि नियुक्ति कर दी है,कुछ पर अभी विवाद बरकरार है।
बता दें कि भाजपा ने आज जिले के संगठन निर्वाचन हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षो से चर्चा के उपरांत दर्जन भर मंण्डलो में अध्यक्षो कि नियुक्ति कर दी है
पार्टी द्वारा जारी की गई मंडल अध्यक्षों की सूची में चुरहट विधानसभा से मंडल में सुखनंदन पटेल रामपुर नैकिन में गजेंद्र सिंह खड्डी में प्रदीप शुक्ला चुरहट में रजनीश शुक्ला को दी गई है
इसी प्रकार सीधी विधानसभा में कुचवाही मंडल में दिनेश गुप्ता सेमरिया मंडल में स्थगित,सीधी से धर्मेंद्र शुक्ला बरम बाबा में सूर्य प्रताप सिंह को नगर मंडलअध्यक्ष बनाया गया है।
विधानसभा सिहावल में बहरी मंडल से पुनीत पांडे, सिहावल मंडल से राजेश्वर पटेल सोनवर्षा से स्थगित
धौहनी विधानसभा के कुसमी मंडल से रामानुज पनाडिया पोंड से अनीता सिंह मड़वास से कृष्णलाल पयासी व मंत्रबल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,जबकि मंझौल में विवाद बरकरार है।
|