enewsmp.com
Home देश-दुनिया कर्नाटक में मतगणना जारी, 15 विधानसभा सीटों पर हुए है उप चुनाव....

कर्नाटक में मतगणना जारी, 15 विधानसभा सीटों पर हुए है उप चुनाव....

बेंगलुरु(ईन्यूज एमपी)- कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। यह चुनाव नतीजे भाजपा सरकार के लिए बेहद अहम मानेजा रहेहैं, क्योंकि सत्ता बचाने के लिए उसे 6 सीटें जीतनी ही होंगी। कर्नाटक की 224विधानसभा वाली सीटों में17 विधायकों को अयोग्य ठहराने के बादसीटें 207 रह गईं। इस लिहाज से बहुमत के लिए 104 सीटों की जरूरत थी। इसके बाद भाजपा (105) ने एक निर्दलीय के समर्थन से सरकार बना ली थी। लेकिन,उपचुनाव होने के बाद विधानसभा में 222 सीटें हो जाएंगी। उस स्थिति में बहुमत का आंकड़ा 111 होगा। भाजपा को सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम 6 सीटों की जरूरत होगी।

महाराष्ट्र में शिकस्त के बाद यह उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। वहीं, कांग्रेस के लिए खोई जमीन वापस पाने और जेडीएस के लिए किंगमेकर बनने का मौका है। कांग्रेस और जेडीएस ने विधासभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था। इसके बाद गठबंधन सरकार में जेडीएस नेता कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे।उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। इन 15 सीटों पर कुल 165 उम्मीदवार चुनावीमैदान में थे। इनमें 126 निर्दलीय और केवल 9 महिला प्रत्याशी हैं।

कांग्रेस-जेडीएस के 15 में से 13 बागियों को भाजपा से टिकट
भाजपा ने पार्टी में शामिल हुए 15 बागी विधायकों में से 13 को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। होसकोटे सीट पर शरथ बचेगौड़ा भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़े। यहां भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व विधायक एमटीबी नागराज को टिकट दिया है। मैसूरु की हुंसुर सीट पर जेडीएस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एएच विश्वनाथ को उतारा है। यह सीट जेडीएस का गढ़ रही है।

इन सीटों पर वोटिंग हुई

5दिसंबर को अथानी, होसकोटे, हुंसुर, हिरकेरूर, कगवाड़, गोकक, येल्लापुर, रानिबेन्नूर, विजयनगर, चिकबल्लापुर, केआर पुरम, यशवंतपुर, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजी नगर, कृष्णराजपेट सीट पर मतदान हुआ था।

Share:

Leave a Comment