enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों के तबादले , सतना और छतरपुर कलेक्टर पर क्यूं गिरी गाज ....

आईएएस अधिकारियों के तबादले , सतना और छतरपुर कलेक्टर पर क्यूं गिरी गाज ....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्‍य प्रदेश शासन ने देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए। सरकार ने बैतूल, सतना और छतरपुर कलेक्‍टर को हटाकर मंत्रालय में उपसचिव बना दिया है। संजय शुक्‍ला को प्रमुख सचिव चिकित्‍सा शिक्षा और मुकेश शुक्‍ला को उच्‍च शिक्षा को उच्‍च शिक्षा आयुक्‍त बनाया है।

जारी तबादला आदेश के अनुसार छः आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं जिसमे बैतूल कलेक्टर तेजस्वी नायक को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन व राकेश सिंह अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल को कलेक्टर बैतूल, बनाया गया है, वहीं सतना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन व अजय कटेसरिया सीईओ जिला पंचायत अशोकनगर को कलेक्टर सतना बनाया गया है, जबकि शैलेंद्र सिंह उप सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग को कलेक्टर छतरपुर बनाया गया है वहीं छतरपुर कलेक्टर मोहित बुंदस को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है।

बता दें कि सतना कलेक्टर सतेन्द्र सिंह का यह दूसरी बार ट्रांसफर हुआ है, पिछली बार ट्रांसफर के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के हस्तक्षेप के चलते एक सप्ताह के अंदर ही उनका स्थानांतरण निरस्त हो गया था,जबकि सीधी के पूर्व जिला पंचायत सीईओ व वर्तमान छतरपुर कलेक्टर मोहित बुंदस जो अपनी कारगुज़ारियों के चलते कहीं न कहीं हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे,उन्हें भी मंत्रालय में उप सचिव बना दिया गया है।

Share:

Leave a Comment