enewsmp.com
Home सियासत साइबर हमले से ई.वी.एम. मशीनों के प्रति संदेह बढ़ा👉नेता प्रतिपक्ष चुनाव आयोग से कहा कि ई.वी.एम.मशीनों के इस्तेमाल पर

साइबर हमले से ई.वी.एम. मशीनों के प्रति संदेह बढ़ा👉नेता प्रतिपक्ष चुनाव आयोग से कहा कि ई.वी.एम.मशीनों के इस्तेमाल पर



भोपालenewsmp👉नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि साइबर हमले से कम्प्यूटर, ए.टी.एम. के सभी डाटा का हैक होना और उ.प्र. में एक चिप लगाकर पेटोल पंप की मशीन को रिमोट द्वारा संचालित करने की घटनाओं के सामने आने से ई.वी.एम. मशीनों को लेकर किए जा रहे संदेहों की पुष्टि होती है।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने केंद्रीय चुनाव आयोग से ई.वी.एम. मशीनों के उपयोग पर पुनर्विचार कर अगले चुनाव में बैलेट पेपर पर चुनाव करवाने का आग्रह किया। श्री सिंह ने कहा कि दूरदराज बैठे कुछ लोगों द्वारा जब साइबर हमला कर 150 देशों जिसमें भारत भी शामिल है के कम्प्यूटर ए.टी.एम. के सभी डाटा को प्रभावित किया जा सकता है तो ई.वी.एम मशीनों में ऐसा क्यों नही हो सकता। नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा है कि सवा सौ करोड़ आबादी वाले भारत में ई.वी.एम. से चुनाव प्रक्र्रिया को संचालित करना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भारत सहित पूरी दुनिया में नई-नई तकनीक का विस्तार हुआ है। इसमें ई.वी.एम. मशीनों में उपयोग तकनीक से नई तकनीक के जरिये आसानी से प्रभावित किया जा सकता है।
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि आज ई.वी.एम. मशीनों के जरिये चुनाव देश के लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। जनता भी इसके जरिये होने वाले चुनाव के नतीजों से हतप्रभ हो रही है। इससे स्पष्ट है कि कुछ-न-कुछ गड़बड़ है जिससे ई.वी.एम.के चुनाव नतीजे जनता के मत को निष्पक्ष तरीके से परिणाम नहीं दे रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग से कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए फुल प्रूव्ड सिस्टम अख्तियार करे ताकि हमारा जनतंत्र का मत सुरक्षित रहे उसे कोई दूसरा हैक न कर सके।

Share:

Leave a Comment