enewsmp.com
Home सियासत खिसकती जमीन से बौखला गए हैं मुख्यमंत्री:-नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

खिसकती जमीन से बौखला गए हैं मुख्यमंत्री:-नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भले ही इस बात की कोई चिंता न हो कि उनके अमर्यादित बयान के बार में कोई क्या कहता है लेकिन इस बात का जवाब जरूर दें कि 14 साल भाजपा सरकार 13 साल तक वे खुद मुख्यमंत्री रहे तब आज उन्हें राजस्व प्रकरणों की, भ्रष्टाचार की याद क्यों आ रही है। बीते वर्षों में आपकी अक्षमता के कारण इस प्रदेश के गरीब और आम नागरिकों के साथ जो अन्याय हुआ उन्हें मानसिक प्रताड़ना हुई उसका जिम्मेदार कौन है। वे ही बताएं कि उल्टा किसे लटकाया जाना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि चुनाव निकट आते देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अब शासन-प्रशासन की याद आने लगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रशासनिक अमले को अपनी यात्राओं में व्यस्त रखने वाले मुख्यमंत्री उन परिणामों की बात करने लगे हैं। उन्हें वाकई में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की इतनी चिंता थी तो पिछले 13 साल में उन्होंने इस पर क्यों ध्यान नहीं दिया। श्री सिंह ने कहा कि आज जब जमीन नीचे से खिसकने लगी तो बिना कोई तैयारी के अधिकारियों को उल्टा लटकाने की बात करने लगे। श्री सिंह ने कहा कि राजस्व से जुड़े नामातंरण आदि मामले आज के नहीं हैं। ये कई सालों से लंबित हैं। इन प्रकरणों को हल करने के लिए समय और संसाधन की आवश्यकता है। इसी तरह मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार में जीरों टालरेंस का संकल्प दिसंबर 2013 में व्यक्त किया था। आज 2017 में 4 साल बाद जीरो टालरेंस भ्रष्टाचार जिक्र करके बनाने की बात हो रही है। यहीं सरकार की नियत औत नीति का फर्क उजागर होता है।

Share:

Leave a Comment