enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सड़क दुर्घटना में 18 घायल 13 की हालत गंभीर, मैजिक वाहन पलटने से हुआ हादसा...

सड़क दुर्घटना में 18 घायल 13 की हालत गंभीर, मैजिक वाहन पलटने से हुआ हादसा...

सागर (ईन्यूज एमपी)-मध्य प्रदेश के सागर में राहतगढ़-बेगमगंज मार्ग पर मैजिक वाहन पलटने की वजह से 18 लोग घायल हो गए। घायलाें को तत्काल राहतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें से 13 कि हालत गंभीर होने के कारण इनको जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। यह लोग राहतगढ़ के रहने वाले थे, जो वाटरफाल देखकर वापस लौट रहे थे तभी मजार के पास इनका वाहन पलट गया।

मैजिक वाहन में 18 से 20 लोग सवार थे। इससे सवार 18 लोग घायल हो गए। इन्हें तत्काल राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहा पर प्राथमिक इलाज किया गया और 13 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। घायलों में अधिकतर बच्चे हैं। यह सभी राहतगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 10, 11, 12 के निवासी हैं। जो वाटरफाल देखकर वापस अपने घर आ रहे थे। तभी मजार के पास रास्ते में वाहन बेकाबू हो गया और पलट गया।

Share:

Leave a Comment