enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, खेरड़ा से सनावद के लिए निकले राहुल गांधी....

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, खेरड़ा से सनावद के लिए निकले राहुल गांधी....

खरगोन(ईन्यूज एमपी)- राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में तीसरा दिन है। गुरुवार रात ग्राम खेरदा में रात्रि विश्राम के बाद अपने अगले पड़ाव भान भरड की ओर जाने के लिए तैयार है। इसके पहले विश्राम स्थल पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

ग्राम खेरदा से यात्रा सुबह 6.15 बजे खरगोन की ओर निकल चुकी है राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद है। काफिला खेरदा से आधा किलोमीटर दूर तक कार से निकला है।

इसके बाद भान भरड़ के लिए पैदल यात्रा शुरू हुई है। ठंड के बावजूद राहुल गांधी की अगवानी के लिए सड़क के दोनों ओर सुबह से ही लोग जमा हो गए थे।

शुक्रवार सुबह 6:00 बजे ग्राम खेरदा से निकलकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दोडवा तक पहुंची है। पदयात्रा सुबह करीब 10:00 बजे भान बरड़ पहुंचेगी। हिंदुस्तान बायोडीजल पेट्रोल पंप के सामने विराम की व्यवस्था की गई है। यहां लंच के बाद यात्रा दोपहर करीब 3:30 बजे भान भरड से सनावद के लिए निकलेगी। शाम करीब 6:30 बजे यात्रा सनावद बस स्टैंड पर पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा मोर टक्का के लिए रवाना होगी। वैष्णव होटल के पास शाम की व्यवस्था की गई है।

Share:

Leave a Comment