enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद सुरेश पचौरी व गजेंद्र सिंह समेत अनेक दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन,,

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद सुरेश पचौरी व गजेंद्र सिंह समेत अनेक दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन,,


भोपाल(ई न्यूज़ एमपी) , पिछले विधानसभा चुनाव में करारी पराजय से पस्त कांग्रेस पार्टी को भाजपा संभलने का कोई मौका न देते हुए लगातार झटके पर झटके दे रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से जहां कांग्रेस में भगदड़ मची है, वहीं भाजपा बाहें पसारकर कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेताओं का स्वागत कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा ने प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं समेत कुछ अन्य नेताओं ने भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। इनमें एक नाम केंद्रसरकार में मंत्री रहे और मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी का है। दूसरे नेता गजेंद्र सिंह हैं, जो धार से सांसद रहे हैं। उन्होंने चुनाव के समय टिकट न मिलने पर जताई थी नाराजगी। पार्टी छोड़ने की बात आई थी पर वरिष्ठ नेताओं ने तब मना लिया था। इसके अलावा पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, एनएसयूआए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, भोपाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे कैलाश मिश्रा, अर्जुन पलिया, डॉआलोक चंसोरिया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

Share:

Leave a Comment