enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बड़ी खबर: देर रात फिर से 37 IAS के तबादले, सिंगरौली और शहडोल कलेक्टर बदले देखें नाम...

बड़ी खबर: देर रात फिर से 37 IAS के तबादले, सिंगरौली और शहडोल कलेक्टर बदले देखें नाम...

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- लोकसभा चुनाव से पहले ही प्रदेश में आज तड़के बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। मप्र सरकार ने आधी रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्‍य प्रशासनिक सेवा (SAS) अध‍िकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने 37 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं।
इन तबादलों के साथ ही मोहन यादव सरकार ने भारतीय प्रशासनि‍क सेवा के 2023 बैच के 9 परिवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्‍त्री राष्‍ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रथम चरण के प्रशिक्षण की समाप्ति पर राज्‍य में प्रशिक्षण के लिए सहायक कलेक्‍टर के रूप में पदस्‍थ किया है।
वहीं, हर्षिता सिंह की जगह श‍िवम वर्मा इंदौर नगर निगम आयुक्‍त बनाए गए हैं, जबकि फ्रैंक नोबेल की जगह हरेंद्र नारायण भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाए गए हैं। संदीप सोनी को फि‍र महाकाल मंदिर प्रशासक बना दिया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अध‍िकारियों के तबादले में संजय कुमार शुक्‍ला को महिला और बाल विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि मुकेश चंद गुप्‍ता अब राज्‍यपाल के प्रमुख सचिव होंगे।
विवेक कुमार पोरवाल लोक स्‍वास्‍थ्‍य और चिकित्‍सा शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव तथा स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं आयुक्‍त होंगे। नवनीत कोठारी को सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है।
पी नरहरि लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग के सचिव और धनंजय सिंह भदौरिया प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड सह आयुक्‍त मंडी बोर्ड होंगे। बाबूसिंह जागोद को शहडोल संभाग का कमिश्‍नर बनाया गया है। मालसिंह भयड़ि‍या अब प्रबंध संचालक मध्‍य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड होंगे।
श्रीमन शुक्‍ल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव और शिल्‍पा गुप्‍ता को आयुक्‍त लोक शिक्षण बनाया गया है। वंदना वैद्य अब आदिवासी विकास विभाग की अपर आयुक्‍त होंगी।
अनुभा श्रीवास्‍तव को विकअ सह प्रमुख राजस्‍व आयुक्‍त बनाया गया है। शशिभूषण सिंह संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्‍करण होंगे।
सतेंद्र सिंह को गुना का कलेक्‍टर बनाया गया है।छोटे सिंह राजस्‍व मंडल ग्‍वालियर के सचिव होंगे जबकि सुरेश कुमार पन्‍ना के कलेक्‍टर बनाए गए हैं। पशुपालन और डेयरी विभाग के अपर सचिव हरजिंदर सिंह और राजस्‍व विभाग के अपर सचिव संजय कुमार होंगे।
मनोज पुष्‍प पंचायत राज विभाग के संचालक और रोहित सिंह वित्‍त विभाग के उप सचिव होंगे। हर्षिका सिंह को कौशल विकास विभाग की संचालक बनाया गया है।
तरुण भटनागर को शहडोल कलेक्‍टर और अरुण कुमार परमार को नर्मदा घाटी विकास विभाग का उप सचिव बनाया गया है। अमनबीर सिंह बैंस ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक होंगे। फ्रेंक नोबेल को उपसचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग बनाया गया है। श‍िवम वर्मा इंदौर नगर निगम आयुक्‍त होंगे।चंद्रशेखर शुक्‍ला को सिंगरौली का कलेक्‍टर बनाया गया है। हर्षल पंचोली और हिमांशु चंद्र भोपाल के अपर कलेक्‍टर बनाए गए हैं। हरेंद्र नारायण को भोपाल निगम आयुक्‍त के साथ मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है।
जगदीश कुमार गोमे जिला पंचायत भिंड के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं जबकि अंकि‍ता धाकरे को सामाजिक न्‍याय विभाग की उप सचिव बनाया गया है। शेर सिंह मीना सतना निगम आयुक्‍त होंगे। अक्षय कुमार तेम्रवाल नगरीय प्रशासन विकास अपर आयुक्‍त बनाए गए हैं। काजल जावला बड़वानी जिला पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी होंगी। आकाश सिंह को जिला पंचायत खरगोन का मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

Share:

Leave a Comment