enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आज कभी भी जारी हो सकती है IPS अधिकारियों की तबादला सूची,जानें कारण...

आज कभी भी जारी हो सकती है IPS अधिकारियों की तबादला सूची,जानें कारण...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादलों के बाद आज किसी भी समय आईपीएस यानी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के ताबादले हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले ही मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार प्रशासनिक सर्जरी करना चाहती है। इसके लिए गुरुवार सुबह से ही मुख्य सचिव वीरा राणा सहित सभी बड़े अधिकारी ट्रांसफर लिस्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे। अब और तब का इंतजार करते-करते आखिरकार देर रात करीब 1:00 बजे के बाद IAS की तबादला सूची जारी की गई। इसके बाद सुबह सुबह ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया। अब सबकी नजर पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर पर लगी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि प्रदेश में 8 से 10 जिलों के एसपी बदले जा सकते हैं तथा खरगोन और निवाड़ी एसपी की पोस्टिंग होनी शेष है। यहां के एसपी के तबादले होने के बाद से दोनों जगह खाली हैं। वही इंदौर और भोपाल पुलिस कमिश्नर सिस्टम में भी कई अधिकारी इधर से उधर होंगे।

Share:

Leave a Comment