enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीधी से भाजपा प्रत्याशी डा.राजेश मिश्रा ने किया नामांकन, CM, डिप्टी सीएम रहे साथ...

सीधी से भाजपा प्रत्याशी डा.राजेश मिश्रा ने किया नामांकन, CM, डिप्टी सीएम रहे साथ...

सीधी(ईन्यूज एमपी)-भारतीय जनता पार्टी के सीधी लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव समेत उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, प्रहलाद पटेल आदि मौजूद रहे।इस दौरान स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के पक्ष में विशाल जनसभा आयोजित की गई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी प्रहलाद सिंह पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह सहित पार्टी के कई दिग्गज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में पहुंच हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में स्टेडियम में विशाल आम सभा में लोकसभा संसदीय क्षेत्र से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

नामांकन में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं रीवा संभाग संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री और पूर्व चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, लोकसभा प्रभारी कमलेश्वर सिंह, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, सिंगरौली जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, सीधी विधायक रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, व्यौहारी विधायक शरद कोल और लोकसभा संयोजन के के तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment