enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सागर सीट पर कांग्रेस ने गुड्डू राजा को मैदान में उतारा, BJP की लता वानखेड़े को देंगे टक्कर।

सागर सीट पर कांग्रेस ने गुड्डू राजा को मैदान में उतारा, BJP की लता वानखेड़े को देंगे टक्कर।

सागर(ईन्यूज एमपी) - बुंदेलखंड में सक्रिय राजनीति करने वाले उत्तप्रदेश के चंद्रभूषण सिंह उर्फ गुड्डू राजा बुंदेला को कांग्रेस ने सागर लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गुड्डू राजा का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डा. लता वानखेड़े से होगा। गुड्डू राजा झांसी-ललितपुर के पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र हैं। गुड्डू राजा बुंदेला बसपा छोड़ पिछले साल मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनको पार्टी ने कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाया था। बुंदेलखंड की राजनीति में बुंदेला परिवार का दबदबा रहा है।
सागर सीट से कांग्रेस खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे को टिकट देने पर विचार कर रही थी, लेकिन उनके भाजपा में शामिल के बाद पार्टी को बड़े चेहरे की तलाश थी। गुड्डू राजा ने विधानसभा चुनाव में सक्रिया भूमिका निभाई। वे विस चुनाव में भी टिकट की दावेदारी कर रहे थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद से वे सागर संभाग में सक्रिय थे। वहीं भाजपा ने यहां से सांसद राजबहादुर सिंह का टिकट काटकर लता वानखेड़े को प्रत्याशी बनाया है, जिनसे गुड्डू राजा का मुख्य मुकाबला होगा।विधानसभा चुनाव से पहले गुड्डू राजा सागर जिले में अपने गाड़ियों के काफिले के चलते चर्चाओं में आए थे। वे जब कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे थे, तब उनकी गाड़ियों का काफिला खुरई क्षेत्र से गुजरा था। उनके काफिले में एक के बाद एक कई लग्जरी गाड़ियां कतार में चल रही थीं। गुड्डू राजा बुंदेला बुंदेलखंड की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिक रही है।

Share:

Leave a Comment