enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में सैनिकों संग मनाई होली,

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में सैनिकों संग मनाई होली,

नई दिल्ली(ईन्यूज एमपी) - पूरा देश होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। आज शाम को होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन धुलेंडी पर लोग एक दूसरे को रंग लगाएंगे। होलिका दहन का धार्मिक महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार 700 वर्ष बाद होलिका दहन 9 शुभ योगों के संयोग में होगा। रात 10.50 तक भद्रा नक्षत्र रहने के चलते होलिका दहन के लिए इस वर्ष महज एक घंटे 32 मिनट तक ही शुभ मुहूर्त है।जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अपनी महिला विंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर होली मनाई। आम जनता ने भी जवानों के साथ होली का जश्न मनाया।लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बलों के साथ होली मनाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, लद्दाख की भूमि आम नहीं है। यह सियाचिन, कारगिल, भारत माता की भूमि है। लद्दाख राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हम जानते हैं कि हमारी राजनीतिक राजधानी दिल्ली है, हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई है और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है, वैसे ही लद्दाख शौर्य और पराक्रम की राजधानी है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लद्दाख पहुंचे और लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बल कर्मियों के साथ होली मनाई।

Share:

Leave a Comment