enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जादू-टोने के शक में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला,हालत गंभीर, पति को भी पीटा......

जादू-टोने के शक में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला,हालत गंभीर, पति को भी पीटा......

इटारसी(ईन्यूज एमपी)- जादू-टोने के संदेह में गुरुवार रात एक महिला पर एक व्‍यक्‍ति ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जब महिला का पति बीच-बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला को गंभीर हालत में महिला को रेफर किया गया है। जांच अधिकारी संजय रघुवंशी के अनुसार बैल बाजार पुराने बस स्टैंड के पास रमिया नामक महिला और उसका पति प्रहलाद किराना ले रहे थे, तभी वहां पर खड़े पुरानी इटारसी निवासी नंदकिशोर कुशवाहा ने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। रोकने पर पति के साथ भी मारपीट की गई। प्रह्लाद के अनुसार वे मूलतः मंडला के निवासी हैं और अभी खेड़ा पर रहते हैं।


हमले के बाद आरोपित नंदू मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान महिला को अस्‍पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 307, 3(2) एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस टीम आरोपित की तलाश में लगी हुई है।

महिला के पति के अनुसार आरोपित उनके परिवार पर जादू-टोने का शक करता था। इसी बात पर वह उनका पीछा करते हुए किराना दुकान पर आ गया। महिला के सिर में 15 से ज्यादा टांके आए हैं। महिला की हालत नाजुक बताई गई है। उसके होश में आने के बाद पुलिस उसके बयान भी दर्ज करेगी।

Share:

Leave a Comment