enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने कि सामूहिक खुदकुशी.....

आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने कि सामूहिक खुदकुशी.....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-नर्मदापुरम के पिपरिया में सोमवार को एक शख्स ने पूरे परिवार के साथ खुदकुशी कर ली। मृतक शासकीय भगत सिंह पीजी कॉलेज पिपरिया का दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी था। मकरंद विश्वकर्मा (45) ने पत्नी शशि विश्वकर्मा और बेटी निक्की विश्वकर्मा के साथ घर में फांसी लगा ली। तीनों के शव एक ही कमरे में लटके मिले। मकरंद को छह महीने से कॉलेज से वेतन नहीं मिला था। वो पचमढ़ी रोड पर पदमश्री टॉकीज के पीछे रहता था।

घटना का पता चलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 12:00 बजे मकरंद का भतीजा उसके घर पहुंचा तब घटना का पता चला। भतीजे ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। आसपास के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो सब हैरान रह गए। मकरंद उसकी पत्नी और बेटी फांसी पर लटके दिखे। मकरंद और उसकी बेटी के शव दो पंखों पर लटके थे, जबकि उसकी पत्नी शशि का शव कुंदे पर लटका था। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

मकरंद विश्वकर्मा के परिजन और पड़ोसियों ने बताया कि उसको कॉलेज से 6 माह से वेतन नहीं मिला था। वह परिवार के पालन पोषण के लिए बाकी समय में मजदूरी करता था। एसडीओपी शिवेंद्र जोशी ने बताया कि मकरंद के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसकी जांच कर रहे हैं।

Share:

Leave a Comment