enewsmp.com
Home कालचक्र जानें आज का कालचक्र,ग्रह,नक्षत्र,पंचांग काशी के विद्वान पंडित प्रभाकर शास्त्री से..,

जानें आज का कालचक्र,ग्रह,नक्षत्र,पंचांग काशी के विद्वान पंडित प्रभाकर शास्त्री से..,

🌹सुभाषितानि🌹जीवतो वाक्यकरणात्
क्षयाह्ने भूरि भोजनात् l गयायां पिंडदानाच् त्रिभिः पुत्रस्य पुत्रता ll
भावार्थ -- माता - पिता के जीवित रहते हुए उनसे सुन्दर वचन के साथ व्यवहार करना ,उनके दिवंगत होने पर ब्राह्मण आदि बहुत सारे लोगों को भोजन कराना तथा गया जाकर श्रद्धा पूर्वक पिंडदान करना यही तीनों कार्य पुत्र की पुत्रता ( पुत्रत्व - धर्म की योग्यता ) को सिद्ध करता हैl
🌹*सद् विचार🌹 "जो शक्ति न होते हुए भी मन से हार नही मानता है, उसको दुनिया की कोई ताकत परास्त नही कर सकती" ।🌹सुप्रभातम्🌹आज से महालय (पितृपक्ष आरम्भ)प्रतिपदा,श्राद्ध,क्षमा वाणी (जैन)⛅आज का पंचॉग🌹 दिनांक 07/09/ 2017🌹दिन-गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2074*
⛅ *शक संवत -1939*
⛅ *अयन - दक्षिणायण*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - आश्विन*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि- प्रतिपदा दिन-11:46 से द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र-पूर्वाभाद्रपद*
⛅ *योग-शूल*
⛅ *राहुकाल-01:32pmसे 03:2pmतक ।_*
⛅ *सूर्योदय - क06,:11am*
-⛅ *सूर्यास्त - 06,42pm*
⛅ *चन्द्रोदय-07:04🌹दिशाशूल:-दक्षिण दिशा में🌹आवश्यक होने पर दही खाकर यात्रा करनी चाहिए। 🌹विशेष:-चन्द्रोदय व्यापिनी द्वितीया अशून्यशयन व्रत चन्द्रोदय रात्रि07:04 पर चन्द्रमा को अर्ध्य दें।🌹पंचक:-प्रारम्भ🌹तारा स्थिति:-गुरु,शुक्र,बुध तारा :-गुरु पूर्व दिशा में उदित।शुक्र पूर्व दिशा में उदित।बुध पूर्व दिशा में उदित।✍भद्रास्थिति,:- 🌹ग्रह स्थिति🌞सूर्य -सिहं राशि🌙 मीन राशि में,🌏भौम -सिंह राशि में,☄ बुध -सिहं राशि में,🌝गुरु- तुला राशि में,☁शुक्र-कर्क राशि में🌚शनि- वृश्चिक राशि में,🐨राहु -कर्क राशि में, 🌪केतु-मकर राशि में🌹यह पक्ष 14 दिन का है,क्योंकि11सितम्वर सोमवार को षष्ठी तिथि की क्षय हो जाने के कारण।आश्विन कृष्ण पक्ष को पितृपक्ष कहते हैं।वर्ष भर में यह पक्ष पितरों के नाम समर्पित है जो पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण किया जाता है।यदि देव कार्यमें चूक हो जाना क्षम्य हो सकता हैकिन्तु पितृपक्ष में श्राद्ध एवं तर्पण करना अनिवार्य है।पृथ्वी लोक में माता -पिता साक्षात् देवता हैं।उनकी आत्मा की शान्ती के लिये हमें उत्साह पूर्वक पर्व के रूप में मनाना चाहिए।🌹पितृपक्ष में क्रम से मध्यान्ह व्यापिनी तिथियों के अनुसार श्राद्ध ,तर्पण करने का शास्त्रमत है।👉🏻आज के विशेष मुहूर्त :-पुंसवन,सीमन्त, प्रसूति स्नान,जलयन्त्रकर्म,मुकदमादायर,उत्तर दिशा की यात्रा,जातकर्म,नामकरण,अन्नप्राशन,व्यापार,नववस्त्रधारण,वृक्षारोपण,नृत्यकला आरम्भ,शस्त्रधारण,आवेदन पत्रलेखन।

✍🏿आचार्य प्रभाकर मिश्र (शास्त्री जी)
☎9826888211,9685429985
संपर्क समय- प्रात:07:00amसेे09:00am,सायं:-07:00pmसे09:00pmतक
🏠निज निवास देवीधाम (ओवरहा)बम्हनी जिला-सीधी (म०प्र०)*

Share:

Leave a Comment