enewsmp.com
Home कालचक्र केन नदी में डूबने से पन्ना टाइगर रिजर्व की एक हथिनी की मौत,

केन नदी में डूबने से पन्ना टाइगर रिजर्व की एक हथिनी की मौत,

जबलपुर [ई न्यूज़ एमपी].पन्ना टाइगर रिजर्व की एक हाथिनी की केन नदी में डूबने से मौत हो गई। पन्ना टाइगर रिजर्व की एक 15 वर्षीय हथिनी विंध्या ने वर्ष 2002 में विंध्या को जन्म दिया था। विंध्या हथिनी को देखकर आसानी से पर्यटकों का केंद्र रहती थी। उसकी इस मौत को शक के तौर पर देखा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार...अचानक मे मौत के बाद से नेशनल पार्क के सभी अफसर शॉक्ड हैं। उसकी इस मौत को शक के निगाहों के तौर पर देखा जा रहा है।डायरेक्ट विवेक जैन के मुताबिक हथिनी का पोस्टमार्टम कराने के बाद पीपर टोला में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। विंध्या का बिसरा जांच के लिए विटनरी काॅलेज जबलपुर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि आमतौर पर हाथियों की मौत डूबने से नहीं होती, क्योंकि हाथी बहुत बड़ा तैराक होता है।

Share:

Leave a Comment