enewsmp.com
Home कालचक्र उत्तम दिन आज मिलेगा हर प्रयास का शानदार नतीजा......

उत्तम दिन आज मिलेगा हर प्रयास का शानदार नतीजा......

भोपाल (ईन्यूज़ एमपी ) - मेष (21 मार्च Ц 19 अप्रैल): मेष राशि वालों का खर्च की अधिकता के कारण आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। यात्रा फिलहाल टालें अन्यथा कष्ट की प्राप्ति होगी। अच्छे व्यंजनों का स्वाद लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से बचें।

वृषभ(20 अप्रैल Ц 20 मई): वृषभ राशि वालों की ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। अपनी बुद्धि का उपयोग सही जगह करेंगे। व्यापारियों के लिए स्थिति पूर्णतया पक्ष में रहेगी। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन (21 मई Ц 20 जून): मिथुन राशि वालों के सरकारी कामकाज गति पकडेंगे। धन संबंधी निवेश के मसलों में आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। परिवार से दूर जा सकते हैं। व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है।

कर्क(21 जून Ц 22 जुलाई): कर्क राशि वालों के जमीन-जायदाद के मसले सुलझेंगे। संतान के प्रति जिम्मेदारी पूरी करेंगे। कारोबार में विस्तार की योजना बन सकती है। अप्रत्याशित स्रोत से बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। मन प्रसन्ना रहेगा।

सिंंह (23 जुलाई Ц 22 अगस्त): सिंंह राशि वाले शांतिपूर्ण ढंग से अपना कार्य पूर्ण करेंगे। दूसरे आपके साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएंगे। व्यर्थ के कामों में पैसा पानी की तरह बहा सकते हैं। माता-पिता के साथ खुशियों को साझा करेंगे।

कन्या (23 अगस्तЦ 22 सितंबर): मेहमान के आगमन से मन प्रसन्ना होगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। आपके मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। यात्रा में कष्ट और परेशानी उठाना पड़ सकती है।

तुला (23 सितंबरЦ 22 अक्टूबर): वित्त के मामलों में अतिरिक्त समय देंगे। कार्यों के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। विवाह समारोह में जा सकते हैं। धर्म-कर्म, ध्यान आदि से शांति व सुकून हासिल करेंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक(23 अक्टूबर Ц 21 नवंबर): वृश्चिक राशि वालों का समय उत्तम है। जो भी कार्य करेंगे वह अच्छा एवं शानदार होगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। नए कार्य शुरू करने का समय नहीं है। पति-पत्नी में आपसी सामन्जस्य बना रहेगा।

धनु (22 नवंबरЦ 21 दिसंबर): धनु राशि वालों का समय व्यर्थ के कार्यों में व्यतीत होगा। अपने अप्रिय वचनों के कारण मुसीबत में पड़ सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखकर आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। कहीं घूमने या पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर (22 दिसंबर Ц 19 जनवरी): मकर राशि वालों की संतान कहने में रहेगी। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होंगे। नौकरी में उच्चपद मिल सकता है। पत्नी से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा।

कुंभ (20 जनवरी Ц 18 फरवरी): कुंभ राशि वालों के नए कार्यों में रुकावट हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश लाभदायक।

मीन (19 फरवरी Ц 20 मार्च): मीन राशि वाले उदार और परिश्रमी बने रहने से उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। मित्रों के रोमांचक यात्रा हो सकती है। प्रॉपर्टी के लिए समय शुभ है। दाम्पत्य में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता का स्नेह प्राप्त होगा।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░