enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 10.30 बजे स्टटे हेंगर पर पहुंचेंगे शाह...कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू

10.30 बजे स्टटे हेंगर पर पहुंचेंगे शाह...कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10.30 बजे भोपाल आएंगे। स्टेट हैंगर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। अभी से कार्यकर्ताओं का वहां पहुंचना शुरु हो गया है ।

इससे पहले शाह के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने भेल के दशहरा मैदान पहुंचे राकेश सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये दौरा चुनावी साल में बेहद अहम साबित होगा। सिंह के मुताबिक शाह नेता और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और संगठन के साथ-साथ चुनाव के लिहाज से जरूरी टिप्स देंगे

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बताया कि स्टेट हैंगर पर स्वागत सत्कार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे कार्यक्रम स्थल भेल दशहरा मैदान पहुंचेगे और प्रदेश भर से आए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 9 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी और तत्पश्चात विस्तारित बैठक का आयोजन किया जायेगा। ऐसे अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन प्रदेश के कार्यकर्ताओं को नई उर्जा और उत्साह प्रदान करेगा। अमित शाह कार्यक्रम के पश्चात बैंगलोर रवाना होंगे।

Share:

Leave a Comment