enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कर्नाटक में प्रधानमंत्री श्री मोदी का विकास एजेंडा पास हुआ है : शिवराज सिंह

कर्नाटक में प्रधानमंत्री श्री मोदी का विकास एजेंडा पास हुआ है : शिवराज सिंह

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सफलता पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकास का एजेंडा पास हुआ है। वे पूरे देश के लिये काम कर रहे हैं। लोगों में उनके प्रति असीम श्रद्धा और विश्वास है।

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के लोकप्रिय और शक्तिशाली नेता हैं। जनता के मन में उनके प्रति अगाध श्रद्धा और असीम विश्वास है। पूरा देश उनके पीछे खड़ा है। कर्नाटक की जनता ने श्री मोदी जी पर विश्वास किया । उनके विकास का एजेण्डा, नीतियां, गरीबों के कल्याण की नीतियां, हर वर्ग के कल्याण के लिये किये कामों पर जनता ने विश्वास व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के नेतृत्व में कर्नाटक में कार्यकर्ताओं ने रणनीतियां बनाकर परिश्रम की पराकाष्टा की। अमित जी अद्भुत रणनीतिकार है। वे आधुनिक चाणक्य हैं और जनसमर्थन को वोटों में बदलने का सामथ्र्य रखते हैं। उन्होने कहा कि श्री मोदी जी और श्री अमित शाह की जोड़ी अपराजेय है। स्थानीय स्तर पर श्री येदियुरप्पा जी की अपनी लोकप्रियता है। कर्नाटक कार्यकर्ताओं का परिश्रम इस सफलता के पीछे है।

श्री चौहान ने नरेन्द्र मोदी को भारत के लिये भगवान का वरदान बताते हुए कहा कि कर्नाटक की जीत भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भरेगी। उन्होने कांग्रेस की हार पर कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ पंजाब, पुंडूचेरी और मिजोरम में सिमट कर रह गई है। कांग्रेस के लिये इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि जो दल पूरे देश पर राज करता था, वह केवल तीन राज्यों में सीमित हो गया है। उन्होने कहा कि श्री मोदी जी पर आक्षेप लगाने से काम नहीं चलता। जनता सच जानती है। कांग्रेस को यह सोचना चाहिये। उन्होने कहा कि श्री मोदी जी पूरे देश के लिये काम कर रहे हैं, लोगों में उनके प्रति असीम श्रद्धा और विश्वास है।

Share:

Leave a Comment