enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश छुहिया घाटी में करीब डेढ़ घंटे से लगा जाम, 300 से अधिक वाहन जाम में फंसे, बच्चे और बुजुर्ग पानी के लिए हो रहे परेशान

छुहिया घाटी में करीब डेढ़ घंटे से लगा जाम, 300 से अधिक वाहन जाम में फंसे, बच्चे और बुजुर्ग पानी के लिए हो रहे परेशान

सीधी(ईन्यूज़ एमपी) - सीधी जिले के छुहिया घाटी में आज सुबह 8 बजे से में जाम लगा हुआ है। रीवा सीधी पहुंच मार्ग में यह जाम लगभग डेढ़ घंटे से लगा हुआ है। आपको बता दें कि तकरीबन 50 से अधिक बस व डेढ़ सौ से अधिक ट्रक जाम में फंसे हुए हैं। वही प्राइवेट वाहनों की तादात लगातार बढ़ती जा रही है और राहगीर परेशान होते जा रहे हैं। आज सुबह से ही तेज गर्मी के चलते पहाड़ में सारे वाहन फंसे हुए हैं, पानी न मिलने से बच्चे व बुजुर्ग पूरी तरीके से परेशान है।

Share:

Leave a Comment