enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश प्रदेश के 8 जिलों में सामान्य से अधिक और 25 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज

प्रदेश के 8 जिलों में सामान्य से अधिक और 25 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 7 जुलाई तक 8 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 25 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 17 और अल्प वर्षा वाला एक जिला है। अभी तक सर्वाधिक वर्षा छिंदवाड़ा जिले में 306.2 मिमी और सबसे कम कटनी में 53.1 मिमी दर्ज की गयी है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, खण्डवा, रतलाम, देवास, शाजापुर, मुरैना, सीहोर और रायसेन है।

सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, शहडोल, उमरिया, इंदौर, धार, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, श्योपुर, भिण्ड, दतिया, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद, हरदा, और बैतूल है।

कम वर्षा वाले जिले जबलपुर, डिंडोरी, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, अनूपपुर, अलीराजपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर और गुना है। अल्प वर्षा वाला जिला कटनी है।

Share:

Leave a Comment