भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- राज्य शासन लगातार प्रशासनिक फेरबदल कर रहा है। इसी कड़ी में शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 10 अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। शासन के आदेश में IFS के वन संरक्षकों को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति भी दी गई है। तबादला सूची इस प्रकार है -- 1. आर.एस.कोरी, वन संरक्षक राज्य वन अनुसन्धान संस्थान जबलपुर को मुख्य वन संरक्षक अनुसन्धान एवं विस्तार वृत्त जबलपुर बनाया गया है| 2. आर.पी.राय, वन संरक्षक इंदौर मंडल को मुख्य वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल बनाया गया है| 3. संजय श्रीवास्तव को वन संरक्षक शाजापुर से मुख्य वन संरक्षक अनुसन्धान एवं विस्तार वृत्त बैतूल| 4. मनोज अर्गल को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक अनुसन्धान एवं विस्तार वृत्त इंदौर से मुख्य वन संरक्षक अनुसन्धान एवं विस्तार वृत्त इंदौर बनाया गया है| 5. के.के.गुरवानी को वन संरक्षक /संयुक्त संचालय पेंच टाइगर रिज़र्व सिवनी से मुख्य वन संरक्षक, छिंदवाडा वृत्त| 6. एस.पी.एस.तिवारी को वन संरक्षक भोपाल वनमंडल से मुख्य वन संरक्षक भोपाल वृत्त बनाया गया है| 7. सुनील कुमार सिंह, वन संरक्षक खंडवा वनमंडल को मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व होशंगाबाद बनाया गया है| 8.के एस भदौरिया वन संरक्षक/संयुक्त संचालक कान्हा टाइगर रिज़र्व मंडला को मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिज़र्व बनाया गया है| 9. आर एस वर्मा, वन संरक्षक राजगढ़ वनमंडल को मुख्य वन संरक्षक अनुसन्धान एवं विस्तार वृत्त,रीवा बनाया गया है| 10. संजय मोहर्रिर, को वन संरक्षक/अपर सचिव वन विभाग से मुख्य वन संरक्षक/विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी वन विभाग बनाया गया है|