भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- प्रदेश के शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक आज मंत्रालय में आयोजित की जायेगी| इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज करेंगे| इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय होने की सम्भावना है| जिसमें 11 से 14 साल की सभी शाला त्यागी बालिकाओं को सरकार टेक होम राशन के तौर पर पूरक पोषण आहार देने पर फैसला हो सकता है। इसके लिए सरकार किशोरी बालिका योजना को अब पूरे प्रदेश में लागू करने जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग सोमवार को प्रस्तावित कैबिनेट में प्रस्ताव रखेगा। वहीं, पेट्रोल में मिलाया जाने वाले एथेनॉल को टैक्स और नियंत्रण मुक्त करने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा कैबिनेट में केंद्र सरकार की मंशा के अनुसार एथेनॉल पर टैक्स, ड्यूटी व नियंत्रण संबंधी प्रावधान को समाप्त किया जाए। इससे प्रदेश को लगभग 17 लाख रुपए सालाना के राजस्व का नुकसान होगा। बैठक में नगरीय विकास विभाग टीओडी (ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट नीति-2018) को अनुमोदन के लिए रखेगा।